कोरोना कहर के बीच किसानों के लिए अच्छी खबर, इस साल सामान्य रहेगा मानसून

देश के किसानों के लिए अच्छी खबर है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को जारी पूवार्नुमान में कहा कि इस साल मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है।
कोरोना वायरस के कहर से जब देश के किसान और कारोबारी जगत तक सब जगह चिंता का माहौल है, ऐसे में मानसून के इस साल सामान्य रहने की खबर से सबको सुकून मिल सकता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम. राजीवन ने यहां एक एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि आगामी मानसून सीजन में लंबी अवधि की बारिश का औसत शतप्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के अनुसार, मानसून के दौरान 96 फीसदी से 104 फीसदी के बीच लंबी अवधि के औसत बारिश को सामान्य बारिश माना जाता है।
यहां लंबी अवधि से मतलब पूरे मानसून सीजन से है जो जून से लेकर सितंबर तक रहता है।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar