कोरोना भविष्यवाणी: 14 वर्षीय ज्योतिषी ने डेढ़ साल पहले ही कर दी थी कोरोना जैसी महामारी की भविष्यवाणी

बेंगलूर । यह 14 साल का ज्योतिषी है, जिसका नाम अभीज्ञ आनंद है। वह कर्नाटक का रहने वाला है। इसने डेढ़ साल पहले ही अपने यूट्यूब चैनल कॉन्साइंस पर भविष्यवाणी कर दी थी कि 2020 में मनुष्य और वायरस के बीच में भयानक जंग होगी जिसमें पूरी दुनिया त्राहिमाम-त्राहिमाम हो जाएगी। 31 मार्च 2020 से अचानक इस बीमारी में विस्फोट होगा जिसमें कई देश इसमें समा जाएंगे। इसमें वही सुरक्षित रहेगा जो घर में रहेगा, बाकी सब कुछ खत्म हो जाएगा।
29 मई तक विश्व की 80 पर्सेंट आबादी वायरस से ग्रसित हो जाएगी और विश्व की 20 पर्सेंट आबादी इससे खत्म हो जाएगी। 30 मई से इसमें सुधार होने लगेगा जो 5 सितम्बर तक चलेगा।
इस वायरस से अंतिम मौत 10 सितम्बर को होगी। उसके बाद यह वायरस पूर्णतया खत्म हो जाएगा परंतु इसके बाद कई देश भुखमरी से ग्रसित हो जाएंगे, चारों ओर लूटपाट मचाएंगे, कई देश अपना वर्चस्व खो देंगे।
जब इस बालक ने वीडियो डाला था तो कई लोगों ने और भविष्यकर्ताओं ने इसका मजाक उड़ाया था मगर आज जब इसकी भविष्यवाणी वाला वह वीडियो सही हुआ तो सब लोग इसको पूछ रहे हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar