जबलपुर: इन चुनी जगहों पर बाटी गयी रोग प्रतिरोधक दवाईयां

रोग प्रतिरोधक  क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी दवाईयों के वितरण के क्रम में आज चिकित्सकों की 13 टीमों ने मिलकर 14 हजार 278 लोगों को दवाईयों का वितरण किया।
      स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ एलएल अहिरवाल ने बताया कि आज 7 हजार 929 लोगों को आयुर्वेदिक दवा और 6 हजार 299 लोगों को होम्योपैथिक दवाईयों का वितरण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने आज महात्मा गांधी वार्ड, बल्देवबाग, ललपुर ग्वारीघाट, आमनपुर पुरानी बस्ती, ब्यौहारबाग, कंचनपुर अधारताल, मेडिकल, दयानगर, रीवा कालोनी, झंडा चौक रांझी और संजय गांधी वार्ड में दवाईयों का वितरण किया  गया। वितरित दवाईयों में ‍त्रिकटु चूर्ण, संशमनी टेबलेट और आरसेनिक एल्बम 30 शामिल हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar