jabalpur: रेडक्रॉस सोसायटी को इन्द्रभान सिंह, अतीफ खान और मनोज राय ने सहयोग राशी दी

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की लड़ाई में जबलपुर सहित आसपास के जिलों के लोगों से भी प्रशासन को आर्थिक सहयोग मिल रहा है । इस कड़ी में जिला रेडक्रॉस सोसायटी को नरसिंहपुर गोटेगांव के इन्द्रभान सिंह राठौर ने एक लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया है । इसी तरह गाजी नगर लेमागार्डन जबलपुर के अतीफ खान ने दस हजार रूपये की सहयोग राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में ऑनलाइन ट्राँसफर की है । इसके अलावा कुचैनी परिसर दमोहनाका के मनोज राय ने भी पांच हजार एक सौ रूपये की राशि रेडक्रॉस सोसायटी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की है ।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar