कोरोना वायरस: संक्रमित पाया गया google के बेंगलुरु दफ्तर का कर्मचारी

बेंगलुरु : कोरोना वायरस का तांडव झेल रहे विश्व के कई देशों में ये एक भारत भी है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या लगाता बढ़ रही है। ऐसे में अब गूगल की ओर से आए बयान में गूगल ने अपने बेंगलुरु दफ्तर के एक कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी की है। पुष्टी के बाद से कर्मचारी को अलग रख दिया गया है। 
भारत में अब तक कोरोना के 76 संक्रमित पाए गए है। इधर वायरस के खौफ के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में 36 फीसदी की गिरावट आ गई है। आम दिनों में यहां रोजाना 25 हजार से अधिक यात्री पहुंचते थे। अब इनकी संख्या घटकर 16 हजार रह गई है। गुरुवार रात 12 बजे से 15 अप्रैल तक सभी देशों के टूरिस्ट वीजा निलंबित किए जाने के बाद से शुक्रवार से इनकी संख्या में और गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर के अंदर सभी कर्मचारी और 90 प्रतिशत यात्री मास्क पहने नजर आए।
आईजीआई एयरपोर्ट पर भी कोरोना का खौफ साफ दिख रहा है। इसके चलते दिल्ली आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जांच में कड़ाई बरती जा रही है। बाहर टैक्सी चालकों से लेकर एयरलाइनकर्मी तक मास्क पहने दिख रहे हैं।
भारत में कोरोना से पहली मौत 
भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हो गई है। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में दो दिन पहले कोरोना के जिस संदिग्ध बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हुई थी, उसके नमूने की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे देश में कोरोना से कुल संक्रमित मामलों की संख्या 76 हो गई है। हालांकि इसमें से केरल के 3 लोग ठीक भी हो गए हैं।
और नया पुराने