न्यूयॉर्क से लौटने पर सेल्फ-आइसोलेशन में गए अनुपम खेर

नई दिल्ली, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर जो शनिवार को न्यूयॉर्क से भारत वापस आए हैं, उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण के मद्देनजर खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, “चार महीने के बाद आखिरकार न्यूयॉर्क से मुंबई आया।
यह देखकर खुशी हुई कि कितनी सख्ती, लेकिन विनम्रता के साथ हमारे अधिकारी हैशटैगकोरोना से निपट रहे हैं। संकट से कैसे निपटना चाहिए, भारत सच में एक उदाहरण पेश कर रहा है। लोगों और अधिकारियों पर गर्व है।”
इसके साथ ही खेर ने मुंबई हवाईअड्डे का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी किस तरह एहतियात बरतते हुए जांच कर रहे हैं।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar