घर पर बेटे के साथ मलाइका अरोड़ा

मुंबई  । कोरोना वायरस को लेकर हर तरफ खौफ का माहौल है और इससे बचने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, सिलेब्स अपने फैंस को सतर्क रहने के लिए कह रहे हैं और इसके साथ ही खुद भी इसका पालन कर रहे हैं। बी-टाउन सिलेब्स इस समय अपने फैमिली और करीबी लोगों के साथ समय बिता रहे हैं और इस दौरान के अपने विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी अपने बेटे अरहान की तस्वीर शेयर की है। वह सोफे पर बैठकर फोन इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। ये कन्फर्म नहीं है कि तस्वीर किसने क्लिक की है। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी अरहान के सामने वाले सोफे पर बैठी हैं। फिलहाल, इस तस्वीर के साथ ऐक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, लोगों से दूरी और बेटे के साथ समय।
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar