जबलपुर: 25 और 26 को भी बंद रहेंगी शराब दुकानें

कलेक्टर ने दिया आदेश
शराब के क्रय-विक्रयपरिवहन एवं संग्रहण पर भी रोक
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने जबलपुर जिले में स्थित सभी देशीविदेशी शराब की दुकानों को 25 और 26 मार्च को भी बंद रखने के आदेश दिये हैं  इसके साथ ही श्री यादव ने इस अवधि को भी शुष्क दिवस घोषित कर इस दौरान संपूर्ण जिले में शराब के क्रय-विक्रयसंग्रहण एवं परिवहन को भी प्रतिबंधित कर दिया है  आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है 
और नया पुराने