इंदौर: घरों में ही नमाज पढ़ें- मुफ्ती ए मालवा मौलाना नूर उल हक शहर क़ाज़ी डॉक्टर मोहम्मद इशरत अली और अन्य उलेमा ने कहा

इंदौर। मुफ्ती ए  मालवा मौलाना नूर उल हक शहर क़ाज़ी डॉक्टर मोहम्मद इशरत अली, मौलाना अनवार अहमद कादरी, मौलाना अहमद मियां, मुफ्ती साबिर अली और मौलाना आरिफ बरकाती ने बताया कि इस वक़्त पूरी दुनिया बड़ी मुसीबत यानी  कोरोना वायरस में मुब्तला है। जिसे वतन ए अजीत हिंदुस्तान भी महफूज नहीं है।
लिहाजा तीन हफ्तों के सख्त लाँक डाउन को देखते हुए यह यहां तय किया गया है कि शहर की तमाम मस्जिदों में इमाम के साथ चंद लोग ही नमाज पढ़े। बाकी सभी लोग अपने घरों पर ही नमाज पढ़े। इस बीमारी से बचने का एक ही तरीका है कि हम सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे रहें।

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar