सावधान! नोएडा में कोरोना वायरस के एक पॉजिटिव केस की पुष्टि,निगरानी में 707 कर्मचारी

भारत में एक और कोरोना वायरस का हाल ही में एक पॉजिटिव केस सामने आया है. नोएडा के सीएमओ ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नोएडा की एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव लक्षण मिले हैं. ये व्यक्ति फ्रांस और चीन से वापस आया था और दिल्ली का रहने वाला है.
कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद कंपनी ने अपनी 707 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा है. इस व्यक्ति का इलाज दिल्ली के अस्पताल में जारी है. इस केस के बाद उत्तर प्रदेश में कुस 11पॉजिटिव केस हो गए हैं. इनमें 10 भारतीय और 1 विदेशी नागरिक हैं. इससे पहले भी नोएडा के कुछ स्कूलों में इस वायरस के केस की खबरें सामने आई थी. लेकिन जांच के बाद सभी केस नेगेटिव पाए गए.
वहीं नोएडा के अलावा दिल्ली में अब तक इस वायरस के 6 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस वायरस की वजह से योगी सरकार ने यूपी के सभी स्कूलों को 22 मार्च तक बंद कर दिया है. दिल्ली सरकार ने भी 31 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है.
गौरतलब है कि इस वायरस से बाचव के लिए भारत सरकार ने 011-23978046 हेल्पलाइन नंबर बनाया है. दिल्ली सरकार ने 011-22307145 को हेल्पलाइन बनाया है. इसके साथ ही बिहार, होवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, दादर वो नगर हवेली, दमन व दीव, लक्ष्यद्वीप और पुडुचेरी के लिए फोन नंबर 104 हेल्पलाइन बना है. वहीं मेघायल में 108 और मिजोरम में 102 नंबर पर हेल्पलाइन बनाई गई है. 
और नया पुराने