छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 6 जवान जख्मी, 2 की हालत गंभीर

नई दिल्ली :  
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बड़ी नक्सली घटना की खबर सामने आ रही है. चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों (Naxali) के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें 6 जवानों के जख्मी होने की सूचना मिल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार दोपहर डीआरजी और एसटीएफ के जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले में चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है जिसमें छह जवान घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा चार अन्य जवानों को सामान्य चोटें आई है.
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी का दल गश्ती पर था. दल जब मिनपा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar