माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने दिया इस्तीफा, 1975 में बनाई थी कंपनी

न्यूयॉर्क : माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक (को-फाउंडर) बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायेरक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह अपना समय लोगों की भलाई और समाज की सेवा में लगाना चाहते हैं। हालांकि वह सीईओ सत्या नडेला के साथ सलाहकार के तौर पर काम करते रहेंगे।
बिल गेट्स ने 1975 में पॉल अलेन के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बनाई थी और वह साल 2000 तक इसके सीईओ थे। अब वह समाज के लिए खासकर जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दों पर काम करना चाहते हैं।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मुताबिक, बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपना ज्यादा समय लोगों की भलाई के काम में देना चाहते हैं। 
बिल गेट्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के बोर्ड में 12 सदस्य बचे हैं। उनके इस्तीफे पर कंपनी के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि गेट्स के साथ काम करना बहुत ही सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैनें उनके साथ वर्षों तक काम किया है और सीखा है।
और नया पुराने