मुंबई: पांच सितारा होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, अभिनेत्री, मॉडल गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां के एक एक पांच सितारा होटल में जिस्मफरोशी का ये धंधा चल रहा था। पुलिस ने यहां से एक अभिनेत्री और एक मॉडल की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने बताया है कि एक संघर्षरत अभिनेत्री और एक मॉडल इस काम में शामिल मिली हैं।
पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे होटल में छापा मारा। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस होटल में सेक्स रैकेट चलने के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने टीम से ही एक सदस्य को ग्राहक बनाकर भेजा और फिर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन के वक्त इनको पकड़ा गया। इससे पहले मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कोलाबा के एक होटल में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस केस में एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात 11 बजे कोलाबा के एक होटल में छापा मारा। वहां से दो लड़कियों को रेसक्यू करवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने