वडोदरा : गुजरात के वडोदरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मेडिकल गैस प्लांट में शनिवार में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में कम से काम पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है।
घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचने के साथ ही आग बुझाने के काम में लग गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और उन्हें पास के अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
