🔴 BREAKING NEWS
Loading...

लोकायुक्त का बड़ा वार: ₹25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नगर पालिका का लिपिक

🔥सच की दुनिया 🔥
🚨 BREAKING NEWS 🚨

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: ₹25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक

नरसिंहपुर नगर पालिका में ट्रैप कार्रवाई, एफडीआर-बैंक गारंटी लौटाने के बदले मांग रहा था लाखों




📍 जबलपुर/नरसिंहपुर | 🗓️ 8 अप्रैल 2026

जबलपुर: लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के लिपिक संजय कुमार तिवारी को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

💰 रिश्वत का खेल:
आरोपी ₹52,000 की मांग कर रहा था, जो बाद में ₹38,000 में तय हुआ।

यह कार्रवाई योगेश देशमुख के निर्देशन और मनोज सिंह के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से की गई।

🧾 शिकायत:
भीष्म नारायण सिंह राजपूत (शांति नगर, दमोह नाका) ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार पेवर ब्लॉक कार्य का भुगतान मिलने के बाद एफडीआर और बैंक गारंटी लौटाने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी

🎯 ट्रैप कार्रवाई:
नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के कंप्यूटर कक्ष में जाल बिछाकर आरोपी को ₹25,000 लेते ही दबोचा गया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

👮 टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया सहित लोकायुक्त टीम शामिल रही।

इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar