नज़र आने लगी हैं अपने आस पास ये चीजें तो समझ जाइये खुल रहा है आपका भाग्य



वास्तुशास्त्र और पुराणों में ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माँ लक्ष्मी की कृपा हो जाती है तो उसके घर में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है, पर साथ में यह भी माना जाता है कि देवी लक्ष्मी एक स्थान पर अधिक पर नहीं रहतीं। माना जाता है देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं।
वास्तुशास्त्र में ऐसा बताया जाता है कि व्यक्ति की जिन्दगी में कुछ ऐसे संकेत मिलते है जब उस व्यक्ति के ऊपर चल रही सभी परेशानियाँ ख़त्म हो जाती हैं और अच्छे दिन आने के संकेत मिलने लगते हैं।

जानिए इन शुभ संकेतों के बारे में
हरी भरी चीजें
अगर आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझ जाइये आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। आपकी जिन्दगी में चल रही सभी परेशानियों का अंत होने वाला है।
झाड़ू
झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध बताया गया है। इस तरह यदि आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाता हुआ नज़र आ जाये तो समझ जाइये आप जल्द ही धनवान बनने वाले हैं।

शंख की आवाज
अगर आपको शंख की आवाज सुनाई देती है तो समझ जाइये आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो समझ जाइये जल्द ही आपके भाग्य के दरवाजे खुलने वाले हैं।
सुबह सुबह गन्ना दिखना
सुबह सुबह गन्ना दिखना बेहद शुभ माना गया है। अगर आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे तो ये इस बात की ओर संकेत है कि आपके दिन बुरे दिन जाने वाले हैं।
उल्लू
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। यदि आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू नजर आये तो ये साफ़ साफ़ संकेत है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर उनकी कृपा होने वाली हैं। ऐसा माना जाता है जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।





ज्योतिषाचार्य
पंडित दया शंकर मिश्रा 
9300049887

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने