जबलपुर: कांग्रेस नेता भरत कुशवाहा की गोली मारकर की हत्या

जबलपुर: आज सुबह तकरीबन 11 बजे कांग्रेस नेता भरत कुशवाहा की उनके निवास स्थान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गयी.हत्यारे ने गोली उनके सर से सटा कर मारी. मामले की जड़ में जमीनी विवाद बताया जा रहा है जमीनी विवाद पर कांग्रेस नेता के सिर में सगे चाचा-भतीजे ने कई राउंड गोलियां दागकर हत्या कर दी गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. हालात को काबू में कर मामले की जांच की जा रही है. वहीं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोहलपुर थानांतर्गत अमखेरा बस्ती नम्बर दो में 8 हजार वर्गफीट जमीन के विवाद में कांग्रेस नेता की सगे चाचा व भतीजे ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में कोर्ट में भी मामला लम्बित था. गुरुवार 31 अक्टूबर शाम को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.


आज शुक्रवार 1 नवम्बर की सुबह 11 बजे के लगभग भरत कुशवाहा (38) घर पर मौजूद थे, तभी उनके चाचा राजाराम अपने बेटे संदीप के साथ पहुंचे और भरत के सिर में गोली उतार दिया. उसे गम्भीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले में राजाराम को हिरासत में ले लिया है. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar