18 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच बुलाया जा सकता है संसद का शीतकालीन सत्र



नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की संसदीय मामलों की कमेटी की अहम बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. ऐसा बताया जा रहा है कि बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर चर्चा हुई. सूत्रों की मानें तो संसद का शीतकालीन सत्र 18 नवंबर से 24 दिसंबर के बीच बुलाया जा सकता है. ऐसा बताया जा रहा है कि शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने को लेकर ही संसदीय मामलों की समिति की बैठक हुई है.

बीती रात हुई इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, प्रकाश जावडेकर, प्रह्लाद जोशी और थावरचंद गहलोत भी मौजूद रहे. यह बैठक गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर हुई थी.

आपको बता दें कि इस बार के शीतकालीन सत्र को काफी अहम माना जा रहा है. इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों को कानून बनाने की कोशिश करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar