यूपीः हिंदू महासभा के नेता कमलेश की गला रेतकर हत्या, मिठाई के डिब्बे में चाकू व कट्टा लाए थे बदमाश



लखनऊ: नाका के खुर्शीदबाग में रहने वाले हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार दोपहर घर पर आये दो बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बे में हत्यारे चाकू और तमंचा लेकर आये थे। उनकी गर्दन रेती गई है। ठोड़ी और सीने में चाक़ू के 15 से अधिक वार हैं।


परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ मौत हो गई। जानकारी पाकर आई पुलिस छानबीन कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नही है। डॉक्टरों के मुताबिक जब वह अस्पताल लाए गए थे तो गंभीर अवस्था में थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कमलेश को फोन कर नाका थाना क्षेत्र के खुर्शेदबाग कालोनी स्थित कार्यालय आए युवक ने उन्हें गोली मारी।

पुलिस टीम सेलफोन की डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने पहले कमरे में चाय पी फिर मिठाई के डिब्बे से कट्टा निकालकर फायर किया। डिब्बे में चाकू भी लेकर आने की बात कही जा रही है। एक ने गला रेता और दूसरे ने गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था।

उधर, कमलेश तिवारी हत्याकांड से लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। कमलेश के समर्थकों ने शुरू किया खुर्शेद बाग़ कालोनी में प्रदर्शन। दुकानें बंद कर शुरू हुआ प्रदर्शन। बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी की गई तैनात।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar