एनबीए नेता आलोक अग्रवाल सहित एक दर्जन डूब प्रभावितों ने शुरु किया अनिश्चिकालीन जल सत्याग्रह

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर बांध के लगभग 2000 डूब प्रभावितों के पुनर्वास की मांग को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेता आलोक अग्रवाल सहित नौ लोगों ने अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरु कर दिया है। जिला मुख्यालय खंडवा से लगभग 60 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर बांध के डूब क्षेत्र के गांव कामनखेड़ा में नर्मदा जल में जलसत्याग्रह करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि बांध में बढ़ाया गया जलस्तर वापस 193 मीटर पर लाया जाये और बचे हुए लगभग 2000 परिवारों का पूर्ण पुर्नवास होने के बाद ही बांध में पानी भरने की कार्रवाई की जाये। उन्होंने बांध प्रभावितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुर्नवास का काम पूरा किये बगैर बांध में पानी भरा जा रहा है, जो उच्चतम न्यायालय के फैसले का उल्लंघन है और बांध में पानी भरने से लोगों के घर और खेत डूब रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि ओंकारेश्वर बांध प्रभावित इस अन्याय हो सहने के लिये लोग तैयार नहीं है इसलिये अनिश्चितकाल के लिये जल सत्याग्रह प्रारंभ किया गया । उन्होंने कहा कि प्रभावितों की मांग है कि बांध का जल स्तर वापस 193 मीटर पर लाया जाये और जब तक डूब प्रभावितों को सभी अधिकार प्राप्त नहीं हो जाते तब तक बांध में आगे पानी नहीं भरा जाये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar