मध्यप्रदेश: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले 25 अक्टूबर को मिलेगा वेतन

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन, पेंशन व मजदूरी का भुगतान नवंबर की बजाय दीपावली पहले करने का फैसला लिया है। इसके तहत 24 व 25 अक्टूबर को वेतन, पेंशन व मजदूरी भुगतान किया जाएगा। दीपावली त्यौहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वित्त विभाग द्वारा इस बाबद आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को दीपावली को देखते हुए अक्टूबर का वेतन 24-25 अक्टूबर को देने का फैसला किया है। वहां के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के इस आदेश की जानकारी लगते ही प्रदेश के वित्त विभाग ने भी नवंबर की जगह अक्टूबर में ही वेतन देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर वित्त विभाग ने तैयारी करके कुछ दिनों पहले ही फाइल तैयार कर आगे बढ़ाई थी।
जनसंपर्क मंत्री और मुख्‍य सचिव को ज्ञापन भी दिया
उधर, मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और मुख्य सचिव सुधिरंजन मोहंती को ज्ञापन देकर छत्तीसगढ़ की तरह प्रदेश के कर्मचारियों को भी दीपावली के पहले वेतन-भत्ते का भुगतान पहले करने का आदेश देने की मांग की थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar