पूर्व मुख्यमंत्री राणे भाजपा में शा‎मिल होंगे

मुख्यमंत्री नारायण राणे भाजपामें शामिल होंगे। इसी के साथ उनकी पार्टी महाराष्ट्र स्वाभीमान पक्ष का भी भाजपा में विलय होगा। राणे के पार्टी के साथ भाजपा के विलय होने की खबरों ने एक बार फिर से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। खबर है कि नारायण राणे बीजेपी-शिवसेना के बीच लड़ाई का कारण बन सकते हैं। राणे ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के लेकर उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम देवेंद्र फडणवीस से चर्चा हुई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले महाराष्ट्र स्वाभीमानी पक्ष का भी भाजपा में विलय होगा। दरअसल, नारायण राणे उद्धव ठाकरे और शिवसेना के इन विरोधियों में से रहें हैं, जो हमेशा से शिवसेना पर व्यक्तिगत कमेंट करते रहे हैं और अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा -शिवसेना ने गठबंधन किया है। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि राणे की बीजेपी में एंट्री से शिवसेना-भाजपा गठबंधन में गांठ पड़ सकती है। वहीं राणे का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन हो की नहीं, ये अभी तय नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar