इन तस्वीरों को लगाकर बेडरूम में बढ़ा सकते हैं प्यार का अहसास

ज्यादातर घर में तस्वीरें और मूर्तियों को सजाकर रखा जाता है, इससे घर आर्कषक लगने लगता है। इसका मतलब होता है कि कोई आपके घर को देखे और तारीफ करे। तस्वीरें घर में लगाने से न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है बल्कि वास्तु के अनुसार, कुछ तस्वीरों को सुबह उठकर देखने से आपका दिन बन जाता है। तस्वीरों को लगाने से बेडरूम में हमेशा प्यार का अहसास बना रहता है। आइए जानते हैं उन तस्वीरों के बारे में….
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की तस्वीर लगानी चाहिए, ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। बांसुरी बजाते हुए राधा-कृष्ण की तस्वीर जब दोनो सुबह उठकर देखेंगे तो हमेशा दोनों के बीच तालमेल बना रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।
बेडरूम में मोर-मोरनी की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए, इससे न सिर्फ पति-पत्नी के संबंध लंबे समय तक मधुर रहते हैं, बल्कि दोनों के बीच रोमांस भी बढ़ता है। साथ ही इसे समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मोर को प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। मोर को कृष्ण रूप भी माना जाता है क्योंकि देवी राधा को प्रसन्न करने के लिए श्रीकृष्ण स्वयं मोर रूप में प्रकट हुए थे जिसका प्रमाण मोर मुकुटी मंदिर है।
कामदेव और रति को हिंदू शास्त्रों में प्रेम और काम का देवता माना गया है। इसलिए अगर बेडरूम में आप कामदेव और रति की तस्वीर लगाते हैं तो इससे पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम बना रहेगा, साथ ही एक दूसरे का सम्मान और इच्छाओं का आदर करेंगे। पहले से अधिक आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
पति पत्नी के रिश्तों में प्रेम बनाए रखने के लिए आप तोते के जोडे़ की तस्वीरें या मूर्तियों को अपने बेडरूम में लगा सकते हैं। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। इसकी वजह यह है कि तोते को देवी रति का प्रतीक माना जाता है जो कामदेव की पत्नी हैं। तोता लंबी आयु और सौभाग्य का भी प्रतीक माना जाता है।
पति-पत्नी के बीच हमेशा सम्मान बना रहे इसके लिए बेडरूम में दो हंसों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे दोनो के बीच प्रेम बना रहेगा। वहीं अगर आप धन और समृद्धि की चाह रखते हैं तो घर के हॉल में एक सफेद हंस की बड़ी तस्वीर लगाएं क्योंकि एक हंस धन का प्रतीक है और दो हंस प्रेम का।




ज्योतिषाचार्य
पंडित दया शंकर मिश्रा
9300049887

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar