पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों की तृतीय काउंसलिंग 9 सितम्बर को

आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र ग्वालियर के निर्देशानुसार पटवारी भर्ती  परीक्षा 2017 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की तृतीय काउंसलिंग 09 सितम्बर 2019 को प्रात: 11 बजे से अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय जबलपुर के कक्ष क्रमांक 87 में आयोजित की जाएगी।
      अपर कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा है कि उन्हें अपने साथ स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नि:शक्तजनों हेतु नि:शक्तजन प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों हेतु प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित होना चाहिए। निर्धारित प्रारूप शपथ पत्र सीएलआर वेबसाइट landrecord.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar