बिलासपुर: दो हुक्का बार में पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार

बिलासपुर । सिविल लाइन पुलिस की टीम ने दो हुक्काबार में छापामार कार्रवाई करते हुए हुक्का पिलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हुक्काबार से पॉट और पाइप जब्त किया गया है। बताया जाता है कि हुक्का पी रहे लोगों को समझाईश देकर छोड़ा गया। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा आज सिविल लाइन पेट्रोलिंग को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ स्थान पर नियम के विपरीत लोगों को हुक्का पिलाये जा रहा है। पेट्रोलिंग टीम ने इस सूचना को थाना प्रभारी कलीम खान को अवगत कराते हुए प्राप्त सूचना की तस्दीकी हेतु मौके पर रवाना हुए जहां व्यापार विहार स्थित हुक्काबार होली पाईप में दबिश दी गई, जहां से अमन गुप्ता पिता संतोष गुप्ता को हिरासत में लिया गया बाद अग्रसेन चौक स्थित रिल्स कैफे पर पुलिस टीम ने दबिश दिया जहां से रियाजुल हक पिता हाबीबुल हम उम्र 19 वर्ष सदर बाजार को पुलिस द्वारा सामग्री जब्त किये गये।  आरोपियों के विरूद्ध 4..21, 6..24 कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई किया गया साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। वर्तमान में स्वतंत्रता दिवस बकरीद तथा रक्षाबंधन के पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जिले के थाना प्रभारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर मेंं हो रहे अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के परिपालन में सिविल लाइन के द्वारा हुक्काबार पे कार्रवाई की गई। इस प्रकार की कार्रवाई तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी आगे जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने