जबलपुर:पुलिस ने किया शास्त्री नगर में लूट का खुलासा

जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने तीन लुटेरों और एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी में दो नाबालिग है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अबतक एक महिला के गले से लूटा मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त सहित चोरी की दो बाईक जब्त की। 
तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कटियाघाट बरेला निवासी १९ वर्षीय अंकित रजक, बजरंगनगर मेडीकल निवासी गोलू यादव और उनके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया, उसके बाद उनसे पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने गत ८ मई को २०१९ को शास्त्री नगर निवासी शिल्पा सिंह का मंगलसूत्र लूटा था। इसी तरह दो बाईक भी चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से माल बरामद कर लिया गया। 
नगरपुलिस अधीक्षक रवि चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सगडा मोड पर चैकिंग के दौरान बिना नंबर की बाईक पर ये सारे आरोपी घूम रहे थे और इन्हीं लोगों ने घटना की थी। आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है।  आरोपियो को गिरफ्तार करने एवं माल बरामद करने मे थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सारिका पाण्डे, एसआई बी०एल० नवरेती, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह, श्रीकांत मिश्रा, आरक्षक शारदा त्रिपाठी, हरीश डहेरिया, दिलीप पाठक की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar