महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन आज जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में किया गया ।  बैठक में विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में उपस्थित शासकीय कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों के द्वारा विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई ।
      परामर्शदात्री समिति की बैठक जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संतोष मिश्रा ने कर्मचारियों की समयमान वेतनमान, परिवीक्षा अवधि हटाने संबंधी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंप कर निराकरण का आग्रह किया ।  जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा नियमानुसार निराकरण किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया ।  मुकेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के द्वारा कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों, वेतन निर्धारण के अनुमोदन एवं एरियर्स राशि के भुगतान आदि समस्याओं के शीघ निराकरण करने हेतु अनुरोध किया गया ।  योगेश चौधरी अध्यक्ष अजाक्स संगठन, ओ.पी. मरवाह जिला महामंत्री मध्यप्रदेश, अर्वेन्द्र राज सिंह अध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, आर.के. परोहा उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मनोज कुमार चकवैश्य जिला सचिव मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, डी.एस. वृछालिया जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में अवगत कराते हुए निराकरण हेतु कहा गया ।  जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया गया ।
      बैठक में विभाग की ओर से एम.एल. मेहरा जिला कार्यक्रम अधिकारी, मनीष सेठ सहायक संचालक, पुनीत मरवाह सहायक संचालक, संजय अब्राहम सहायक संचालक, प्रशांत पुराविया परियोजना अधिकारी, अशोक साहू सहायक सांख्यिकी अधिकारी, डी.आर. साहू सहा. अन्वेषक, एम.एल. यादव सहायक ग्रेड एक आदि विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar