कलेक्टर श्री भरत यादव ने आज मंगलवार को जनसुनवाई में आये आवेदकोंकी समस्याएं सुनी और उनसे प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धितविभागों के अधिकारियों को दिए । जनसुनवाई में आज भी बड़ी संख्या में लोग अपनीसमस्याओं के निराकरण की आस लिए कलेक्ट्रेट पहुँचे । श्री यादव ने जनसुनवाई मेंआये एक प्रकरण में पति की मृत्यु हो जाने पर बच्चों के पालन पोषण के लिए मददमांगने आई गणेश चौक सिद्धबाबा वार्ड की श्रीमती रेखा वंशकार को रेडक्रॉस सोसायटी सेफौरन तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। उन्होंने जनसुनवाई के दौरानही आवेदक रेखा वंशकार को इस सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया । इसी तरह हाट बाजार विजयनगर निवासी प्रीति बर्मन को भी उसके पति के उपचार हेतु रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया ।
जनसुनवाई में आज करीब 125 आवेदन प्राप्त हुये । इन आवेदनों में कईआवेदन मकान और भूमि का कब्जा दिलाने, राशन कार्ड बनबाने, शासकीय योजनाओंके तहत आवास उपलब्ध कराने, भूमि का सीमांकन और नामांकन कराने, आर्थिकसहायता उपलब्ध कराने से सम्बंधित थे । जनसुनवाई में कलेक्टर के साथ अपरकलेक्टर हर्ष दीक्षित भी मौजूद थे ।