श्रावण मास में निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कल बुधवार 17 जुलाई की दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री भरत यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों को मौजूद रहने का आग्रह प्रशासन द्वारा किया गया है।
