मानवता का दुश्मन आतंकी हाफिज सईद लाहौर से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाकिस्तान के आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने आतंकी हाफिज सईद पर पहले भी एक मामला दर्ज किया था. पांच ट्रस्टों के जरिए रकम जुटाकर आतंकवाद को वित्तीय मदद मुहैया कराने के आरोप में जमात उद दावा (जेयूडी) के प्रमुख और 12 सहयोगियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए. सीटीडी ने एक बयान में कहा था कि हाफिज सईद और अन्य नेताओं पर आतंकवाद की फंडिंग के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है .लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान में जेयूडी, लश्कर-ए-तैयबा और एफआईएफ (फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन) के नेतृत्व के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए गए .भारत ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर कई बार पाकिस्तान सरकार को डोजियर सौंपे हैं. जिसके बाद पाकिस्तान कार्रवाई करने की बात करता आया है. पिछले कुछ महीनों में हाफिज सईद पर कई तरह की कार्रवाई हुई. कुछ महीने पहले पाकिस्तान ने आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को बैन कर दिया था. पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से कहा जा रहा था कि भारत ने जो डोजियर सौंपा था उसके तहत यह कार्रवाई की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar