अहमदाबाद के दो कांस्टेबल स्यूसाइड नोट लिख लापता

अहमदाबाद | शहर के नवरंगपुरा पुलिस थाने में सेवारत दो कांस्टेबल स्यूसाइड नोट लिख लापता हो गए हैं| लापता कांस्टेबलों के बारे में शहर के सोला और घाटलोडिया पुलिस थाने में सूचनार्थ प्राथमिक दर्ज की गई है| जानकारी के मुताबिक लापता कांस्टेबलों के खिलाफ दो लाख रुपए का तोड़ किए जाने की शिकायत नवरंगपुरा पुलिस थाने में की गई थी| इस संदर्भ में स्पष्टता करने के लिए नवरंगपुरा थाने के पीआई और वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों कांस्टेबलों को बुलाया था| लेकिन कांस्टेबलों ने वरिष्ठ अधिकारियों पर तोड़बाजी करने का आरोप लगाते हुए स्यूसाइड नोट लिखा और लापता हो गए| नवरंगपुरा पुलिस थाने में सेवारत जिगर सोलंकी ने अपने स्यूसाइड नोट में लिखा कि पुलिस थानान्तर्गत शराब के अड्डे चलते हैं| इसकी जानकारी पीआई बीपी देसाई को देने पर उन्होंने कहा कि शांति से नौकरी करो, वर्ना तबादला कर दिया जाएगा| दूसरे कांस्टेबल कौशल भट्ट ने अपने स्यूसाइड नोट में लिखा है कि पीआई पीबी देसाई के करीबी जयेश देसाई और देवसी देसाई का बारे में जानकारी देने पर मुझे खामोश रहने को कहा गया| उनके खिलाफ की गई अर्जी वापस लेने मानसिक और शारीरिक दबाव डाला जाता था| फर्जी केस में फंसा देने की भी धमकी दी गई| 
कांस्टेबलों के लापता होने के मुद्दे पर डीसीपी प्रवीण मल ने पत्रकार परिषद में जिगल सोलंकी और कौशल भट्ट अपने घर में आत्महत्या करने जाते होने का कहकर निकले हैं| इस बारे में घाटलोडिया और सोला पुलिस थाने में सूचनार्थ मामला दर्ज किया गया है| नवरंगपुरा पुलिस थाने के पीआई पर आरोप लगाया है| कंट्रोल रूम में भी जानकारी दी गई है| प्राथमिक जांच में दोनों गैर हाजिर हैं| नागरिक की ओर से कांस्टेबल रुपए मांगते होने की शिकायत उनके खिलाफ दर्ज हुई है| उन्होंने बताया कि एसीपी बी डिवीजन ने दोनों कांस्टेबलों को पीआई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए बुलाया था| जिसमें जिगर सोलंकी उपस्थित नहीं हुआ| जबकि कौशल भट्ट आधा जवाब लिखाकर रवाना हो गया| दोनों कांस्टेबलों को नोटिस जारी किया गया है| प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों कांस्टेबल अनुपस्थित रहने और गलत आरोप लगाने के आदी हैं| कांस्टेबल कौशल भट्ट के खिलाफ गांधीनगर के पेथापुर में जुए के मामला दर्ज हुआ है|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने