ट्रंप ने फिर बोला अल्पसंख्यक महिला सांसदों पर हमला

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को डेमोक्रैटिक पार्टी की उन चार महिला सांसदों पर फिर से हमला बोला, जिनके खिलाफ ट्रंप ने पिछले हफ्ते 'नस्लवादी  टिप्पणी की थी। ट्रंप ने इन सांसदों से कहा कि 'उन्होंने जो भी भयावह (घृणास्पद) बोला है, उसके लिए वे माफी मांगें।  ट्रंप ने पहली बार सांसद बनी डेमोक्रैट सदस्यों (एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्टेज, राशिदा तलैब, इल्हान उमर और अयाना प्रेशली) के बारे में ट्वीट किया। ट्वीट में ट्रंप ने लिखा, 'मैं नहीं मानता कि चारों कांग्रेस सदस्य हमारे देश को प्यार करने के काबिल हैं।  राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'उन्होंने जो भयावह (घृणास्पद) चीजें कही हैं, उसके लिए उन्हें अमेरिका और इजराइल) से माफी मांगनी चाहिए। वे डेमोक्रैट पार्टी को बर्बाद कर रही हैं, लेकिन वे कमजोर एवं असुरक्षित लोग हैं जो हमारे महान देश को कभी बर्बाद नहीं कर सकते

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar