भयानक सड़क हादसे में डिवाइडर से भिडी कार,एक ही परिवार के चार लोगों की मौत


सतना।मदरा थाना अंतर्गत गुमेही के पास मंगलवार दोपहर को बस का कट लगने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी ,हादसा इता भीषण था कि कार क्रमांक सीजी 04एचबी 0308  के परखच्चे उड गये और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने  मैहर ले जाते समय दम तोड दिया।कार में  महेश सोनी अपनी पत्नी मीरा ,बेटे राम,बेटी अनामिका और बहू अंजलि के साथ मैहर की तरफ आ रहे थे। दुर्घटना में पिता -पुत्र  और मां - बेटी की जान गयी ,जबकि बहू की हालत गंभीर है। यह परिवार ईशानगर चौक नौंगाव जिला छतरपुर कानिवासी बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 मृतकों के शव अमदरा अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिये,जबकि परिवार के मुखिया महेश का शव सिविल अस्पताल में रखा गयाहै।मृतकों के परिवार जन और रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar