मॉब लिंचिंग : चोरी के एक युवक की जमकर पिटाई,पुलिस ने अस्पताल में भरती कराया

रांची ।  झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग की घटना में तबरेज अंसारी की पिटाई और बाद में इलाज के क्रम में हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि सरायकेला थाना क्षेत्र के ही कोलाबिरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पिटाई खा रहे युवक को छुड़ा कर सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया।
कोलाबिरा ओपी क्षेत्र में रविवार रात को ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी का प्रयास करते वक्त पकड़ लिया था,जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की देखरेख में उसे सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक अनिर्बान महतो ने बताया कि सागर को उपरी तौर पर शरीर में चोटों के निशान है और दर्द की शिकायत है,इसका इलाज जारी है। छाती और सिर के चोट के लिए एक्स रे कराये गये है। ब्लड जांच भी की गयी है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित के स्वास्थ्य के बारे में सही रूप से जानकारी मिल पाएगी।
गौरतलब है कि सरायकेला के ही धातकीडीह में मॉब लिंचिंग की घटना में मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने तबरेज अंसारी नामक युवक को बुरी तरह से पीटा था। बाद में इलाज के दौरान उसकी सदर अस्पताल में मौत हो गयी थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar