जबलपुर: बी.एड. विज्ञान हेतु 17 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के वरिष्ठ अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग -1, अध्यापक एवं संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 के अभ्यर्थियों से बीएड विज्ञान पाठ्यक्रम 2019-21 हेतु निर्धारित प्रारूप में 17 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
      आवेदक जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अथवा सीधे आवेदन कर सकते हैं। बी.एड. (विज्ञान) पाठ्यक्रम हेतु विज्ञान विषय से स्नातक अथवा स्नातकोत्तर ही आवेदन हेतु पात्र होंगे। प्रवेश हेतु विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की वेबसाइटwww.educationportal.mp.gov.in पर उपलब्ध है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar