पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोले अक्षय कुमार

मुंबई । बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना के बीच काफी जबरदस्त बॉन्डिंग है। हाल ही में अक्षय ने ट्विंकल के साथ अपनी इसी बॉन्डिंग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। अक्षय ने बताया कि ट्विंकल उनको कई चीजों में गाइड करती हैं। लेकिन अक्षय ने ये भी बताया कि काम से जुड़ी हर बात को वो ट्विंकल के साथ शेयर नहीं करते हैं। अक्षय ने कहा, हां मेरे करियर में मेरी वाइफ ट्विंकल का अहम रोल है। ऐसा भी नहीं है कि मैं उनके साथ हर फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात करता हूं, लेकिन मैं उनकी बातों को याद रखता हूं। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था, कोई जोर जबरदस्ती नहीं है, जो अच्छा लगे वो करो। बता दें कि दोनों की शादी को इतना समय होने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही में ट्विंकल ने अक्षय का एक वीडियो शेयर किया था। लेकिन उस वीडियो के साथ जो कैप्शन था, वो काफी मजेदार था। दरअसल, दोनों जब वेकेशन पर गए थे, वहां पर एक गेम था, जिसमें आपको कुछ निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर आप जीत गए तो आपको 100 पाउंड मिलेंगे। अक्षय भी उस पोल पर लटके थे, जिसका वीडियो ट्विंकल ने शेयर किया है और लिखा था कि अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और उन्हें ये 100 पाउंड भी जीतने हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar