भाजपा के दारुखोर विधायक ने किया तमंचे पे डिस्को विडियो वायरल, देखें

देहरादून: उत्तराखंड के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के एक और वीडियो के वायरल होने के बाद चैंपियन अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गई है. सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक जी शराब के नशे में शस्त्र लहराते हुए दिख रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले महीने ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बीजेपी से अनुशासनहीनता के आरोप में तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी से निलंबित चल रहे उत्तराखंड के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने अब बाहर का रास्ता दिखा दिया है. वीडियो के सामने आने के बाद से पार्टी के आला कमान विधायक की इस हरकत से काफी नाराज है और इसीलिए पार्टी ने कार्रवाई की ठान ली है. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि चैंपियन का बीजेपी से निष्कासन तय है. पार्टी से निकाले जाने की बस औपचारिकता ही बाकी रह गई है.
सूत्रों का कहना है कि पार्टी की तरफ से चैंपियन को निष्कासन का नोटिस जारी कर दिया गया है. पार्टी ने विधायक से 10 दिनों के अंदर कुंवर प्रणव से जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि पार्टी संगठन कुंवर प्रणव की हरकतों से परेशान से बहुत परेशान हो चुका है. विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को बीजेपी का नोटिस में पूछा है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का वायरल वीडियो को लेकर सख्त हैं. वायरल वीडियो में उत्तराखंड के लिए प्रयुक्त अभद्र भाषा की बीजेपी ने निंदा की है और साथ ही शर्मिंदगी जताई है.
बीजेपी ने चैंपियन को पार्टी से निष्कासित करने की ये कार्रवाई तब कि जब उनका शराब के नशे में धुत एक-दो नहीं बल्कि 4 हथियार और शराब के नशे में डांस करते हुए वीडियो सामने आया. इससे पहले एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करने के मामले में पार्टी से वह निलंबित चल रहे थे. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar