सिख ग्रामीण सेवा चालक की पुलिस ने की पिटाई, विडियो वायरल होने से तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें विडियो

top
दिल्ली के मुखर्जी नगर थाने के बाहर रविवार देर शाम सिख ग्रामीण सेवा चालक और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई. इस बीच चालक सरदार ने कृपाण निकाल ली. इसके बाद पुलिसवालों ने इकट्ठा होकर बीच रोड पर चालक सरदार और उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी. करीब आधे घंटे तक मुखर्जी नगर मेन रोड पर चालक सरदार को पुलिस पीटती रही. सरदार को कोई लाठी से मार रहा था, कोई डंडा से तो कोई लात घूसों से.

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों द्वारा चालक सरदार और उसके बेटे की पिटाई का वीडियो बना लिया. यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायर हो गई. इस घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने इनर रिंग रोड को जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग सड़क पर आ गए और मुखर्जी नगर थाने के बाहर जबरदस्त हंगामा किया.
गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी से मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर पहुंचे और सिख की पिटाई और पग के अपमान के कारण पुलिसकर्मियों पर हत्या की कोशिश का मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की. इसके बाद मामले को लेकर देर रात इलाके के डीसीपी ने तीन पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया.
वहीं, पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 6:00 बजे ग्रामीण सेवा चालक और एक पुलिसकर्मी के बीच झड़प हुई. विवाद इस कदर बढ़ गया कि ग्रामीण सेवा चालक ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया, जिसमें उसको चोट भी आई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मामले में सिख चालक भी शुरुआत में कानून हाथ में लेकर जानलेवा हमला करते नजर आ रहा है, तो वहीं, वर्दी में पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लेकर सड़क पर मारपीट कर रहे थे.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar