बेंगलुरु मेट्रो में प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर युवती से चिपका, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

बेंगलुरु  बेंगलुरु मेट्रो में सवार एक 27 वर्षीय युवक ने उसकी पेंट की जिप खोली और आगे खड़ी महिला से चिपकने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मेट्रो में मौजूद यात्रियों ने उसे देख लिया। उसकी जिप खुली थी और प्राइवेट पार्ट बाहर निकला था। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे जयानगर थाने की पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक साउथ बेंगलुरु + उत्तर कन्नड़ जिले के सिरसी का कहने वाला है। उसका नाम बी हेगड़े है और वह एक प्राइवेट फर्म में ऑडिटर है। 30 वर्षीय युवती की तरफ से युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
युवती बेल्लनडूर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह शाम लगभग 5 बजकर 15 मिनट पर राजाजीनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार हुई थी। उसे बानाशंकरी जाना था। मेट्रो में भीड़ होने के कारण वह खड़ी थी। लगभग 15 मिनट के बाद ट्रेन  मैजेस्टिक स्टेशन पहुंचने वाली थी। 
एक युवक उसके ठीक पीछे खड़ा था। कुछ देर बाद युवक उससे चिपकने लगा। युवती को कुछ अजीब लगा। उसने युवक को चेतावनी देकर पीछे हटने को कहा। युवक ने कहा की मेट्रो + में भीड़ है कहीं और जगह नहीं है इसलिए वह वहीं खड़ा होगा। 
थोड़ी देर बाद युवती को कुछ गड़बड़ी लगी। वह पीछे घूमी तो देखा कि युवक की पैंट की जिप खुली थी और उसका प्राइवेट पार्ट बाहर निकला था। युवती ने शोर मचाया तो यात्रियों ने युवक को पड़कर पीटा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जेल भेज दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar