डालमिया ग्रुप ने 25 करोड़ रु. में लालकिला को गोद लिया, अगला नंबर ताजमहल का

नई दिल्‍ली.अब लालकिला को एक बड़े कॉरपोरेट हाउस डालमिया ग्रुप ने अपना बना लिया है। यह डील 25 करोड़ रुपए में हुई है। इसी के साथ यह इस ऐतिहासिक स्मारक को गोद लेने वाला भारत का पहला कॉर्पोरेट हाउस बन गया है। डालमिया ग्रुप ने ये कॉन्ट्रैक्ट इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर ग्रुप को हराकर जीता है। ये कॉन्ट्रैक्ट सरकार की ऐतिहासिक स्मारकों को गोद देने की स्कीम ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ का हिस्सा है। डालमिया ग्रुप संभवत: 23 मई से काम भी शुरू करने की प्रक्रिया में जुट जाएगी। हालांकि, 15 अगस्त के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले जुलाई में डालमिया ग्रुप को लालकिला फिर से सिक्योरिटी एजेंसियों को देना होगा। इसके बाद ग्रुप फिर से लालकिले को अपने हाथ में ले लेगा।

देश भर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों के लिए यह स्कीम लागू
लाल किला के बाद ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ के तहत जल्द ही ताजमहल को गोद लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। ताजमहल को गोद लेने के लिए जीएमआर स्पोर्ट्स और आईटीसी अंतिम दौर में है। दरअसल, सरकार ने ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम सितंबर 2017 में लांच की थी। देश भर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों के लिए यह स्कीम लागू की गई है।

इसलिए हुई ये डील... 6 महीने में देनी होंगी सभी सुविधाएं

लालकिला के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर डालमिया भारत ग्रुप, टूरिज्म मिनिस्ट्री, आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया के बीच 9 अप्रैल को डील हुई। ग्रुप को 6 महीने में लालकिले में सुविधाएं देनी होंगी। इसमें पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट फर्नीचर जैसी सुविधा शामिल हैं। एक साल के भीतर उसे टेक्सटाइल मैप, टायलेट अपग्रेडेशन, रास्तों पर लाइटिंग, बैटरी से चलने वाले व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन और एक कैफेटेरिया बनाना होगा। इसके लिए डालमिया ग्रुप टूरिस्ट से पैसे चार्ज कर सकेगा। ग्रुप को जितना पैसा मिलेगा उसे वो पैसा फिर से लाल किले के विकास पर ही लगाना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar