राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (09 अप्रैल 2018)

मेष (Aries): व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य का निर्णय उसे व्यवहारिकरूप से विचार करने के बाद लें। कार्यभार के कारण शिथिलता का अनुभव होगा।
वृष (Taurus): आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। 
मिथुन (Gemini): क्रोध की भावना आपको हानि पहुँचा सकती है। मान-सम्मान का ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। 
कर्क (Cancer): मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। साझेदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी। 
सिंह (Leo): दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें साथियों से सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। अधिकारियों से विवाद को टालें। 
कन्या (Virgo): पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। अचानक धन खर्च होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। शेयर-सट्टा से दूर रहने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। 
तुला (Libra): मानसिक उथल-पुथल से परेशान हो सकते हैं। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 
वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी भाग्य लाभ दिलाएगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। 
धनु (Sagittarius): गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता मिलने में दिक्कत आएगी। जनसंपर्क से लाभ मिलेगा। 
मकर (Capricorn): दोस्तों और सगे-सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गिरने या चोट लगने से संभालने के लिए गणेशजी कहते हैं। 
कुंभ (Aquarius): पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन संभव है। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचकर रहें। 
मीन (Pisces): समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और जीवनसाथी की तरफ से लाभ होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar