कुणाल-सोहा ने मनाया बेटी का हाफ बर्थडे, इनाया ने काटा केक

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया 6 महीने की हो गई है. इस मौके को कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. उन्होंने अपनी प्रिंसेस का हाफ बर्थडे मनाया. जिसकी तस्वीर सोहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है. जिसमें वे और कुणाल बर्थडे गर्ल से केक कटवा रहे हैं. बता दें, इनाया का जन्म 29 सितंबर 2017 को हुआ था.
ये क्यूट फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तस्वीर में पीछे बर्थडे बैनर लगे हैं जिनमें लिखा है It's my 1/2 birthday. क्यूट इनाया मम्मी-पापा के साथ केक काटते हुए दिख रही है. इनाया तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही हैं. वहीं कुणाल-सोहा की खुशी का ठिकाना नहीं है.
फोटो शेयर करते हुए सोहा ने लिखा- चाहे ये तुम्हारा फुल बर्थडे नहीं है लेकिन तुम्हें सेलिब्रेट करने की हर वजह बेहद खास है.
इनाया सोशल मीडिया की फेवरेट चाइल्ड है. कैमरों की नजर हमेशा उन पर रहती है. उनकी हर फोटो वायरल होती है. इनाया अपने कजिन भाई तैमूर की ही तरह बेहद क्यूट है.
इनाया सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. लेकिन सोहा इससे परेशान हैं और इनाया को बुरी नजर से बचाने के लिए वो उसके माथे पर काला टीका लगाती हैं.
हाल ही में सोहा ने कहा था, मैंने इनाया की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. वो बहुत क्यूट लग रही थी इसलिए मैंने उसकी फोटो अपलोड की थी. बहुत लोगों ने उसकी तारीफ भी की थी. इसके बाद मुझे भी चिंता होने लगी इसलिए मैंने उसके माथे पर काजल लगा दिया.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar