वृश्चिक को छोड़ता हुआ बुध, किनके रिश्तों में लाएगा तनाव

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 03.01.18 चंद्र कर्क राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: संघर्ष से बचने हेतु गणपती पर पान के पत्ते व जायफल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय ॐ विगतज्वराय नमः ॥ इस बुध मंत्र से रिश्ते बेहतर होते हैं।


मेष: लोगों में साख कायम होगी। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे।


वृष: आर्थिक विषमता दूर होगी। सोचकर इन्वैस्टमैंट करें। निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी की व्यवस्था करनी पड़ेगी।


मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।


कर्क: पारिवारिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है। 


सिंह: अधिकारी सहयोग करेंगे। प्रोफैशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम बनाएं।


कन्या: समस्याओं में परिचित का सहयोग करेंगे। मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा।


तुला: मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। चोट लगने के आसार हैं। आलोचना होने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।


वृश्चिक: सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनैस में प्रोफिट होगा। समारोह में हिस्सा लेंगे।


धनु: निजी संबंधों में प्रगति होगी। दोपहर बाद पैंडिंग काम पूरा होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें। बिजनैस में असफल रहेंगे।


मकर: मन में बिजनैस थोट्स आएंगे। साहित्य में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक कृत में उपस्थित रहेंगे।


कुंभ: स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर सहयोग देगा। यात्रा सुखद रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।


मीन: बिजनैस में पार्टनर्शिप लाभ देगी। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar