शुक्र-शनि का मूल नक्षत्र में होगा मिलन, रिश्तों की कड़वाहट होगी दूर

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 22.12.17 चंद्र मकर राशि व श्रावण नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा ईशान, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।
आज का विशेष उपाय: रिश्तों मे ईर्षा से बचने हेतु लक्ष्मीजी पर तिल के तेल का दीपक करें।  
आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय शुचये नमः ॥ इस शुक्र मंत्र आपसी रिश्तों में सुधार होता है।    
मेष: ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार हेतु प्रयास करें।
वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते है। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी। 
मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल लेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी।
कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं।
सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानिकारक होगा। प्रमोशन हेतु ऑफिस में चर्चा होगी। शाम प्रेमी से रोमांटिक बातें करने में बीतेगी। 
कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पोजीशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।
तुला: मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। मित्रगणों व भाई-बहन का स्पोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कॅन्संट्रेट अवश्य करें।
वृश्चिक: लोगों के बीच पॉपुलरिटी बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। 
धनु: धन-संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन को बदलने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी बातों को दिल से ना लगाएं।
मकर: ऑफिस में चेंज आना संभव है। हर पोजीशन को सूझबूझ से हैंडल करें। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढे़गी। 
कुंभ: सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ने से थकान रहेगी। काम पर एक्स्ट्रा अटेंशन देने की जरूरत है। 
मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का पूरा प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठनाई आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने