खूनी व्यापम में एक और मौतः मेडिकल स्टूडेंट ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में व्यापम घोटाले में आरोपी बनाए गए प्रवीण यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रवीण 2008-09 पीएमटी में सिलेक्ट हुआ था. 2012 में एसटीएफ ने उसे आरोपी बनाया था. अभी मामला अदालत में विचाराधीन है.

वर्ष 2008-09 पीएमटी में सिलेक्ट हुए मेडिकल छात्र प्रवीण यादव को व्यापम में वर्ष 2012-13 में एसटीएफ ने आरोपी बनाया था. प्रवीण इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में लगातार पेशी पर जा रहा था. साथ ही सीबीआई द्वारा भी उसे लगातार पूछताछ और बयान के लिए भोपाल बुलाया जाता रहा था.

परिजनों का आरोप है कि इस वजह से प्रवीण मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा था. पिछले दो-तीन दिन वह काफी खामोश था. कोई रोजगार और व्यवसाय का साधन नहीं होने की वजह से भी उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है..
मृतक के एक रिश्तेदार मुकेश ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में तेज था. पढ़ाई के दम पर ही उसका सिलेक्शन हुआ था. उसे कॉलेज और व्यापम से जुड़े लोगों ने झूठा फंसाया था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar