Jio VS Airtel: एयरटेल ने उतारे धमाकेदार प्लान, 349 में 28GB 4G डाटा

देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो के प्राइम ऑफर को टक्कर देने के लिए दो नए अनलिमिटेड प्लान लांच किए हैं। इनमें पहला 149 रुपये और दूसरा 349 रुपये का है। हालांकि, कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
149 रुपये के प्लान में एयरटेल से एयरटेल फ्री कॉलिंग है और रोमिंग पर इनकमिंग फ्री है। इसमें 2 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान में 28 जीबी डेटा मिलेगा। संभवत: यह प्लान एक साल के लिए होगा। हालांकि, फिलहाल एयरटेल का यह ऑफर भी वोडाफोन की तरह ही चुनिंदा यूजर्स के लिए है।
उधर, रिलायंस जियो ने अपने प्राइम सदस्यों के लिए पेशकश के तहत दिए जा रहे लाभ बढाए हैं। कंपनी का कहना है कि जो प्राइम सदस्य 303 रुपये का रिचार्ज करेंगे, उन्हें 5 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar