डॉ. सलमा जमाल सम्मानित

जबलपुर। नगर की वरिष्ठ कवयित्री, कहानीकार, जागरण संस्था की अध्यक्ष वर्तिका की सचिव डॉ. सलमा जमाल को मप्र लेखक संघ भोपाल द्वारा माला, श्रीफल, शाल, मोमेंटो, नगद राशि एवं कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार मनोज श्रीवास्तव प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग, मप्र शासन, सारस्वत अतिथि वरिष्ठ कवि डॉ. रमेश दवे, अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ. देवेन्द्र दीपक रहे। संरक्षक बटुक चतुर्वेदी ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। नगर की समस्त संस्थाओं पाथेय, जागरण, वर्तिका, गुंजनकला, अनेकांत, मप्र लेखिका संघ, त्रिवेणी, हिन्दी सेवा समिति, गूंज आदि संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar