माध्यमिक शाला सालीबाड़ा का वर्चस्व कायम

जबलपुर। सीएसी रामानंद पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2016-17 में जनशिक्षा केन्द्र में संपन्न विड्टिान्न गतिविधियों में माध्यमिक शाला सालीबाड़ा ने दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर अपना वर्चस्व कायम रखा। वहीं माध्यमिक शाला बम्हनौदा ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि माध्यमिक शाला डुंगरिया एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही। विदित हो वर्ष भर में संपन्न विड्टिान्न प्रतियोगिताओं में जन शिक्षा केन्द्र की 13 माध्यमिक शालाओं ने सहभागिता की एवं अपनी श्रेष्ठता साबित करने का भरसक प्रयास किया।
जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी अनीता वर्मा के संरक्षण एवं सीएसी मनोज पांडेय के सहयोग से संपन्न समस्त प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ प्रधानाध्यापक महेश झारिया का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar