जबलपुर के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की देशभर में चर्चा

दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने देखा प्लांट का कामकाज
जबलपुर। कठौन्दा में स्थापित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की चर्चा दिल्ली में हो रही है। कल शुक्रवार को केन्द्र सरकार की टीम ने शहर पहुंचकर नगर निगम द्वारा स्थापित इस प्लांट के कामकाज को करीब से देखा। केन्द्र सरकार के विशेषज्ञों की टीम के अमित कुमार संचालक लैंड रिकार्ड, एलबी तौलते अंडर सेक्रेटरी, अपूर्वा साहू सेनीटेशन एक्सपर्ट ने कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए कठौन्दा में स्थापित प्लांट का मुआयना करने के साथ ही समीप ही बने लैंडफिल साइट का भी निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने महापौर डॉ. श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले से मुलाकात की और शहर की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। टीम के सदस्यों ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए महापौर को बधाई दी और कहा कि जबलपुर नगर निगम द्वारा कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के अलावा कचरे से बिजली बनाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत शहर में हुए कार्यों का परीक्षण करने दिल्ली से पहुंची टीम के समक्ष नागरिकों ने अपना सकारात्मक फीडबैक दिया था, जिसके बाद दिल्ली में जबलपुर के कार्यों की चर्चा प्रारंभ हुई है। दिल्ली से जबलपुर पहुंची टीम ने महापौर से चर्चा की। चर्चा के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य मनप्रीत सिंह आनंद, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, निगमायुक्त वेदप्रकाश, उपायुक्त राकेश अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चंदेल, स्वच्छ भारत मिशन सेल प्रभारी तथा सहायक यंत्री सुनील दुबे आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar