मंगल-गुरु का षडाष्टक संबंध किस राशि के रिश्तों में लाएगा जलन

दैनिक शुभाशुभ: 07.03.17 मंगलवार, चंद्र मिथुन राशि व आद्र्रा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति कटु रिश्तों से बचने हेतु नींबू पर सिंदूर लगाकर हनुमान जी पर चढ़ाएं।

मेष: कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। विपरीत लिंग से सावधान रहें,  रैपुटेशन बिगड़ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: लंबे प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यों से मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। प्रबल लाभ की संभावना है।
शुभाशुभ: शुभ शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: अत्यधिक क्रोध से कलह के योग हैं। अधिक व्यय से धन संकट बनेगा। नैगेटिव विचार मन में घर करेंगे। बहसबाज़ी से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

कर्क: मनोरंजक साधनों में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में बड़ा लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: स्वयं पर संयम बरतें अन्यथा संघर्ष बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में विघ्न आएंगे। असफलता से हताश होंगे। कर्मठता से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कन्या: विवाद के योग हैं अत: शांत रहें। आकस्मिक खर्च होंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होगी। प्रियजन से मुलाकात पर आनंदित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 

तुला: मन संवेदनशील रहेगा। तनाव का अनुभव होगा। अतिरिक्त संबंध में प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: आलस्य त्याग, समय का सदुपयोग करेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। भाग्यवृद्घि के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: असमंजसवश निर्णय नहीं ले पाएंगे। मन में व्यग्रता रहेगी। कार्य असफलता से निराशा होगी। कार्यभार बढ़ेगा। निरर्थक खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: प्रोफैशन में प्रतिष्ठा वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थ जीवन आनंदित रहेगा। सावधान रहें, शारीरिक चोट लगने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कुंभ: मानसिक उद्वेग रहेगा। कोर्ट-कचहरी के झंझट में फंसेंगे। अनुचित स्थान पर पूंजी निवेश होगा। परिजनों से विरोध की स्थिति बनेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मीन: प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। युवा वर्ग को अच्छा पार्टनर मिलेगा। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अवरोधित काम जल्द हल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने